फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शहीद शर्मा के नाम से होगा किसी संस्थान का नाम’  

Tue, 20 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
फोन से सीएम का भाषण सुनते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिल्ली के बटला हाउस कांड में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद  हुए मोहन चंद्र शर्मा को उनकी सातवीं पुण्य तिथि के मौके पर याद किया गया। उनके पैतृक गांव तिमिलखाल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम हरीश रावत को भी  पहुंचना था, लेकिन रास्ते में मौसम खराब होने से वह नहीं आ सके। उनके साथ  क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट भी थे। बाद में उन्होंने देहरादून से मोबाइल फोन से सभा को संबोधित करते हुए मासी महाविद्यालय भवन के लिए 25 लाख रुपये  देने और किसी संस्थान का नाम श्री शर्मा के नाम से करने की घोषणा की। 
विज्ञापन

 
ओएसडी शंकर रावत के मोबाइल पर लोगों को संबोधित करते  हुए सीएम ने कहा कि तिमिलखाल सड़क में डामरीकरण और गैरखेत सड़क का मिलान जौरासी तक किया जाएगा। उन्होंने मासी महाविद्यालय का नाम स्वतंत्रता संग्राम सैनानी  स्व.ईश्वरी दत्त फुलोरिया के नाम से करने और मरचूला सड़क का मिलान मासी में  करते हुए गैरसैंण तक इसका विस्तार करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि 2018  तक सभी गांवों को सड़क से जोड़कर रोजगार के साधन बढ़ाने का लक्ष्य है। कहा कि जल्द ही क्षेत्र के किसी बड़े संस्थान का नामकरण मोहन शर्मा के  नाम से किया जाएगा। इधर सीएम के नहीं पहुंचने से आयोजकों के साथ ही आम  जनता भी  निराश दिखी।

श्रद्धांजलि  सभा में सभी वक्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ श्री शर्मा के योगदान को अविस्मरणीय बताया। कहा कि पूरा देश और दुनिया आतंकवाद से जूझ रही है। ऐसे  समय में 35 आतंकवादियों को मार गिराने वाले श्री शर्मा जैसे सपूत की कमी  खलना स्वाभाविक है। कार्यक्रम को महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्षा तारा सती, टी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष कुबेर कठायत, पूर्व विधायक पुष्पेश  त्रिपाठी, गंगा पंचोली, बालादत्त तिवारी, नरेंद्र बिष्ट, नारायण रावत आदि  ने संबोधित किया। अध्यक्षता मोहन शर्मा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष  हीराबल्लभ मासीवाल ने और संचालन अमर सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में स्व. श्री शर्मा की माता के अलावा  ताऊ शिवदत्त मासीवाल और बहन हिमानी एवं चचेरे भाई जगदीश मासीवाल, ब्लॉक प्रमुख  बिशन राम, महेश लाल वर्मा, भगवत रावत, जगदीश मासीवाल, बसंती देवी, शंकर  सिंह, कमला फुलोरिया, कृष्णा लटवाल, कैलाश भट्ट, प्रयाग शर्मा, गीता देवी,  मुन्नी फुलोरिया, चंद्रप्रकाश फुलोरिया, सुरेश जोशी, मानसिंह पटवाल, जगत  नेगी, गजेंद्र नेगी, गोपाल मासीवाल, संतोष मासीवाल, जीवन नेगी, नंदन  संगेला, कुंवर सिंह, विजय गोरखा, माधोसिंह, नारायण उप्रेती आदि तमाम लोग  मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें