फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बाजार आई विवाहिता और उसकी मां के साथ मारपीट

Sun, 22 Jun 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्या (अल्मोड़ा)। अपनी मां के साथ बाजार गई विवाहिता के पति ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में विवाहिता ने दन्या थाने में तहरीर दी है। सास पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर के मुताबिक बसंती 7 मई 2025 से अपने मायके ग्राम मयोली, तहसील भनोली, अल्मोड़ा में रह रही है। उसका विवाह चंपावत जिले के सुअरखाल क्षेत्र के ग्राम मटियाल निवासी खीमानंद के साथ हुआ था। आरोप है कि रविवार को बसंती अपनी मां नंदी देवी के साथ दन्या बाजार आई थी, जहां पति खीमानंद ने बसंती व उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। नंदी देवी के गर्दन और बसंती के बाएं हाथ, आंख के पास चोट आई है।
बसंती ने यह आरोप भी लगाया है कि उसकी सास आए दिन गालीगलौज कर उसे प्रताड़ित करती है और जान से मारने की धमकी देती है। उस पर अनावश्यक रूप से शक करती है। महिला ने तहरीर में पति समेत सास, ससुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें