फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पर्यटकों और युवाओं ने उठाया साहसिक गतिविधियों का लुत्फ

Sun, 22 Jun 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत में ट्रेकिंग व साहसिक गतिविधियों के दौरान मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद रानीखेत के पांच दिवसीय ''''रानीखेत वीक: कला से उत्सव तक'''' कार्यक्रम का समापन रविवार को ट्रैकिंग समेत अन्य साहसिक गतिविधियों के साथ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और पर्यटकों ने रॉक क्लाइंबिंग, बैलेंस वॉक, नेट क्लाइंबिंग गतिविधियां कीं।
विज्ञापन


बीते शनिवार देर शाम तक श्यामल सिन्हा पार्क में साहसिक गतिविधियां कराई गईं। साहसिक गतिविधियों में रानीखेत माउंटरिंग एंड आउटडोर क्लब ने भी सक्रिय सहयोग दिया। समापन के मौके पर कैंट बोर्ड के सीईओ कुनाल रोहिला ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को सांस्कृतिक, शैक्षिक और साहसिक गतिविधियों से जोड़ना था। कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे। यहां रेंजर कमल किशोर फर्त्याल, राजेंद्र प्रसाद पंत, चंदन कुमार सहित छावनी कर्मचारी, नागरिक, छात्र-छात्राएं और पर्यटक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें