फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खेती की बारीकियों से रूबरू हुए सीमांत किसान

Wed, 04 Nov 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) की ओर से जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन जागरूकता एवं परिचर्चा कार्यक्रम का मुख्य फोकस सब्जी उत्पादन, मटर व अन्य फसलों की उन्नत तकनीक तथा संरक्षित खेती पर रहा। इसका मुख्य उद्देश्य सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के काश्तकारों को वैज्ञानिक खेती से जोड़ना है।
विज्ञापन

मुख्य विशेषज्ञ संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक और विभागाध्यक्ष डॉ. निर्मल कुमार हेडाऊ ने पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल कृषि पद्धतियों की जानकारी दी। इस ऑनलाइन कार्यशाला में चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सीमांत गांवों बंपा और परसारी के प्रगतिशील किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संचालन व समन्वय जनजातीय उपयोजना के नोडल अधिकारी व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बृज मोहन पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें