फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मरचूला महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
मरचूला महोत्सव में कार्यक्रम पेश करने के लिए तैयार छात्राएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कार्बेट नेशनल पार्क से सटे मरचूला में शुक्रवार को तीन दिवसीय मरचूला महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों में महोत्सवों का आयोजन कर स्थानीय प्रतिभाओं और पर्यटन गतिविधियों को आगे बढ़ाना है। महोत्सव क्षेत्र के पर्यटन विकास के साथ ही लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा, रानीखेत और जागेश्वर महोत्सव में मिली सफलता के बाद मरचूला महोत्सव कराये जाने का निर्णय लिया गया। इस तरह के मेले और महोत्सवों से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटकों को आकर्षित करना भी है।
महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर जीजीआईसी देवायल, जीआईसी कोटाचामी, सल्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। दर्पण समिति के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन दिनेश दर्शन नेगी ने किया। इस मौके पर एसडीएम सल्ट राहुल साह, भिकियासैंण के एसडीएम अभय प्रताप, डॉ. सौरभ, तहसीलदार सतीश चंद्र वर्थवाल, उप शिक्षाधिकारी हिमांशु नौंगाई, नारायण सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

आज के कार्यक्रम
बालीवुड और उत्तराखंड के कुमाऊंनी, गढ़वाली कलाकारों की प्रस्तुति। लोकनृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मैराथन और वाकथान, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी और एंगलिंग प्रतियोगिता, बाइकर्स रैली, साहसिक खेल, ध्यान और योग।
लोगों को नहीं दी महोत्सव की जानकारी
मौलेखाल। क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम सिंह का कहना है कि मरचूला महोत्सव की जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी गई और न ही ग्रामीणों की सहमति ली गई। किसी जनप्रतिनिधि को भई महोत्सव में नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें