फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी से नैनी अल्ट्रा मैराथन शुरू

Sat, 28 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत में मैराथन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानी से नैनी अल्ट्रा मैराथन को ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने यहां गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केदारनाथ पीड़ितों की स्मृति में इस मैराथन का आयोजन किया गया है। संयोजक शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि अगले साल से यह मैराथन रानीखेत से केदारनाथ तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने कहा कि इससे जहां केदारनाथ आपदा पीड़ितों को याद किया जाएगा, वहीं स्थानीय युवा भी प्रोत्साहित होंगे। मैराथन में गुड़गांव के विनोद कौल, चंदन सिंह नेगी, राजन, राहुल शर्मा धावक के रूप में प्रतिभाग कर रहे हैं। यह मैराथन कुल 60 किमी की है। इस अवसर पर सूबेदार हरी सिंह नेगी, कनिष्ट प्रमुख पीतांबर पंत, चंदन सिंह मेहरा, अजय चंद्र, सैम स्मिथ सहित कई स्थानीय युवा मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें