फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नक्शा प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम अल्मोड़ा का हुआ चयन

Wed, 19 Feb 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा में नक्शा प्रोजेक्ट (राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित शहरी आवास भूमि सर्वेक्षण) को लेकर मंगलवार को कार्यशाला हुई। इस प्रोजेक्ट के तहत 26 राज्यों और तीन प्रदेशों की 152 निकायों की भूमि का आधुनिक विधि से सर्वेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी ने कहा कि प्रोजेक्ट के तहत अल्मोड़ा, किच्छा, भगवानपुर और नरेंद्रनगर निगमों का चयन किया गया है। इसका उद्देश्य शहरी भूमि अभिलेखों का डिजिटाइजेशन कराना है। प्रथम चरण में ड्रोन की मदद से एरियल सर्वे कर फील्ड सर्वे किया जाएगा।
महापौर अजय वर्मा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के भूमि रिकॉर्ड में पारदर्शिता आएगी। नक्शा प्रोजेक्ट की सफलता से शहरी क्षेत्रों में भूमि विवादों में कमी, तेजी से निर्णय लेने और भूमि अभिलेखों के डिजिटल प्रबंधन में सुधार होगा। वहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, एसडीएम सदर संजय कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी सहित 40 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें