फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों में लेनदेन, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट समेत कई काम पड़े ठप

Tue, 23 May 2017 09:36 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंटरनेट सेवा ठप होने से तहसील मुख्यालय में स्थित डाकघर जैंती समेत इस डाकघर से जुड़े अन्य 15 शाखा डाकघरों में कामकाज ठप पड़ा है। इस कारण पोस्ट आफिस में लेनदेन, निकासी, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट समेत अन्य काम नहीं हो रहे हैं। दूरस्थ गांवों से ग्रामीण विभिन्न कार्यों के लिए पोस्ट ऑफिस आ रहे हैं लेकिन काम नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर घरों को लौटना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


पिछले 15 दिनों से इंटरनेट सेवा नहीं चलने के कारण तहसील मुख्यालय स्थित डाकघर और इससे जुड़े बिरखम, पुभाऊं, बाराकोट, झालाडुंगरा, बसंतपुर, छानाखरकोटा, भाबू, बकस्वाड़, बेड़चूला, जाख समेत 15 शाखा डाकघरों में कामकाज ठप पड़ा है। डाकघरों में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण विभिन्न कार्यों के लिए आ रहे हैं लेकिन काम नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

इंटरनेट सेवा ठप होने से डाकघरों में लेनदेन, निकासी, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट समेत अन्य काम ठप पड़े हैं। 
जैंती स्थित डाकघर में जैंती, सुनाड़ी, कुटौली, नया संग्रौली, तल्ला भट्यूड़ा, मल्ला भट्यूड़ा, तल्ला बिनौला, मल्ला बिनौला, बस्टा, रातीमाती, खूनकोट, बांजधार, दयाल, गुल्ठी, सिलपड़, कुंज, रड़ौनी समेत दर्जनों गांव के ग्रामीण काम के लिए आ रहे हैं लेकिन कार्य नहीं होने के कारण उन्हें निराश होना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों का समय और धन दोनों बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि वह कई किमी दूर से पोस्ट आफिस आ रहे हैं लेकिन न तो स्पीड पोस्ट हो रहा है और न ही लेनदेन का काम हो पा रहा है। काम नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त रखने की मांग की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें