फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई सड़कें बंद होने से लोग परेशान

Wed, 08 Jul 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 दो दिनों से हो रही बारिश के कारण यहां भतरौंजखान-उगलिया मोटर मार्ग कई स्थानों पर बाधित हो गया है। रामनगर मार्ग सौंराल के पास टूटा हुआ है जिससे वाहन हरड़ा से होकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


भतरौंजखान-बद्रीनाथ मार्ग पर भी रापड़ बगड़ीगाड सहित अनेक स्थानों पर मलबा आ गया है। उधर हरड़ा-नगचूलाखाल रोड 30 जून से बंद है। जिससे करीब बीस हजार की आबादी का संपर्क कट चुका है।

लोगों को जरूरी सामान खरीदने के लिए करीब 10 किमी पैदल चलकर मछोड़ आना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क जल्दी नहीं खुली तो क्षेत्र में खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें