फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेयजल लाइन फटने से कई मोहल्लों को समय से नहीं मिला पानी

Wed, 14 Jan 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मटेला से सर्किट हाउस जलाशय को पेयजल आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइन भनार के पास फट गई। इस कारण नगर के मुख्य बाजार समेत कई मोहल्लों में मकर संक्रांति पर निर्धारित समय पर पानी नहीं मिला। इस कारण लोग परेशान रहे। बाद में काफी विलंब से आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन


सर्किट हाउस जलाशय के लिए जलापूर्ति करने वाली पेयजल लाइन पानी के अत्यधिक दबाव के चलते मंगलवार की रात भनार के पास फट गई। इससे सर्किट हाउस जलाशय को पंपिंग ठप रही। पेयजल लाइन फटने से सर्किट हाउस जलाशय से जुड़े मुख्य बाजार, थाना बाजार, खजांची बाजार, जौहरी बाजार, कचहरी बाजार, हुक्का क्लब आदि क्षेत्रों में सुबह पेयजल आपूर्ति ठप रही। पर्व के दिन निर्धारित समय से पानी नहीं आने पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। किराये में रहने वाले लोगों को अधिक दिक्कतें हुईं। रात में ही जल संस्था के जेई अर्जुन सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर फटी पेयजल लाइन को दुरुस्त किया। काफी देर बाद पंपिंग शुरू हो सकी जिस कारण सर्किट हाउस जलाशय को विलंब से जलापूर्ति हुई। इसके बाद मोहल्लों में जलापूर्ति की गई। विलंब से पानी आपूर्ति होने से लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें