चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रामपुर क्षेत्र के जमणियां, रिवाड़ी, पुराना लोहबा तथा बिजरानी आदि गांवों में चिकनपॉक्स की चपेट में आने कई बच्चे बीमार पड़े हुए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों से मिली सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने संबंधित गांवों में जाकर पीड़ित बच्चों को दवा बांटी।
इस दौरान इन गांवों में 21 बच्चों में चिकनपॉक्स के लक्षण पाए गए। चिकित्सकों ने बताया कि बताया कि यह रोग वायरल है। जो संक्रमण से फैलता है। इसमें पूरे बदन में लाल रंग के दाने आने लगते हैं साथ ही बुखर भी आता है। संबंधित बच्चों के अभिभावकों से उन्हें पंद्रह दिन तक स्कूल न भेजने को कहा गया है। बताया कि इनके स्कूल जाने पर यह रोग अन्य बच्चों में भी फैल सकता है।
टीम में डॉ. विवेक पंत, अतुल सक्सेना, एएनएम भगा बिष्ट, तुलसी देवी, भगवती मेहरा, योग दत्त फुलारा आदि शामिल थे। इधर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी तथा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि चिकनपॉक्स से प्रभावित क्षेत्र पर सीएचसी चौखुटिया की टीम द्वारा पूरी तरह निगाह रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर जिले से भी चिकित्सकों की टीम भेजी जाएगी।