अल्मोड़ा। जीएसटी की चोरी रोकने के लिए अल्मोड़ा राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार तड़के अचानक करीब छह दर्जन माल ढोने वाले वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान टीम ने 160 बिल प्राप्त किए। इन बिलों को राज्य कर विभाग संबंधित सेक्टरों को भेजेगा।
सहायक राज्यकर आयुक्त कमल किशोर जोशी के नेतृत्व में टीम ने सुबह तीन से छह बजे तक लोधिया बैरियर में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर के अलावा चमोली जिले के ग्वालदम और थराली को जा रहे माल ढोने वालों की वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान टीम ने बाहरी जिलों से आने वाले करीब 70 वाहनों की चेकिंग की और 160 बिल प्राप्त किए। सहायक आयुक्त ने बताया कि अभियान राजस्व सुरक्षा के लिए जीएसटी की चोरी रोकने के लिए चलाया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।