फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसरोवर यात्रा की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें

Tue, 05 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्य सचिव शत्रुघ्न ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जून के द्वितीय सप्ताह में आयोजित होने जा रही कैलास मानसरोवर यात्रा को संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा से जुड़े मंडलों के आयुक्तों और जिलाधिकारियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों को निस्तारित करने  को कहा। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि लंबित देनदारियां और वर्तमान में धन की आवश्यकता का विवरण तैयार कर शीघ्र शासन को भेजें ताकि धनराशि मुहैया कराई जा सकें। उन्होंने पर्यटन सचिव को निर्देश दिए कि जो भी समस्याएं हैं उनका निस्तारण एक निश्चित अवधि में कर दिया जाए ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवाएं  मुहैया कराने के लिए अभी से पूर्ण तैयारी कर लें ताकि यात्रा के दौरान गत वर्षों के अनुभव को लेकर डाक्टरों को निर्देशित कर दे कि वह मुख्य चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़ को अपनी योगदान रिपोर्ट देंगे और उनके निर्देशानुसार कार्रवाई करेंगे। 

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के द्वारा रखे गए सुझावों को सुना और आश्वस्त किया कि जो भी महत्वपूर्ण सुझाव होंगे उन पर विचार किया जाएगा।  कुमाऊं मंडल आयुक्त एएस नयाल ने सुझाव रखा कि यात्रा अवधि के दौरान एक हेलीकाप्टर की व्यवस्था धारचूला में की जाए ताकि आवश्यकता होने पर उसका उपयोग किया जा सके। इस सुझाव पर मुख्य सचिव ने पर्यटन सचिव को आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को पत्र व्यवहार करने के निर्देश दिए।  इस दौरान अल्मोड़ा में आयुक्त कुमाऊं मंडल अवनेंद्र सिंह नयाल, जिलाधिकारी सविन बंसल समेत पर्यटन, लोनिवि आदि विभाग के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इस साल कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला दल 12 जून को अल्मोड़ा पहुंचेगा। यात्रा में इस वर्ष कुल 18 दल भाग लेंगे। प्रत्येक दल में करीब 60 यात्री रहेंगे। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 783 यात्रियों ने यात्रा की थी लेकिन इस साल 1400 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिनमें से 350 यात्री नाथुला के रास्ते यात्रा करेंगे।  उन्होंने कहा कि यात्रा से पूर्व कुमाऊं मंडल आयुक्त के नेतृत्व में अप्रैल माह के अंत में पिथौरागढ़ के डीएम के साथ तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें