फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत और द्वाराहाट पूर्ण रूप से रहा बंद

Tue, 05 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत/द्वाराहाट ।
विज्ञापन
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट । सोने के उत्पाद शुल्क में एक फीसदी की बढ़ोतरी के विरोध में रानीखेत, द्वाराहाट, जालली, मजखाली के बाजार बंद रहे। रानीखेत में सर्राफा एवं स्वर्णकर संघ ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर तत्काल मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी। सभा में व्यापारियों ने कहा कि एक महीने से स्वर्णकार प्रतिष्ठान बंद कर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। मोदी सरकार को हठधर्मिता छोड़कर स्वर्णकारों की मांग पूरी करनी चाहिए। बाजार बंद रहने से दूर दराज के ग्रामीण इलाकों से खरीददारी करने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें