फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा-धौलछीना के बाद मानसरोवर यात्री दल धारचूला रवाना

विज्ञापन
धौलछीना से अगले पड़ाव को रवाना होता कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 कैलाश मानसरोवर यात्रा का छठा दल बुधवार को अल्मोड़ा से धौलछीना पहुंच गया। यहां पहुंचने पर यात्रा दल का व्यापार मंडल की ओर से स्वागत किया गया। इससे पहले मंगलवार शाम को 57 यात्रियों का दल अल्मोड़ा पहुंचा और होलीडे होम में रात्रि विश्राम किया। 

विज्ञापन


धौलछीना में अल्पविश्राम और सुबह का नाश्ता करने के बाद यात्री दल भोलेनाथ के जयकारे के साथ अगले पड़ाव धारचूला को रवाना हो गया। छठे दल में 14 राज्यों से 46 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। दल में सबसे अधिक 13 यात्री राजस्थान से हैं।

गुजरात से नौ, दिल्ली से आठ, झारखंड के चार, केरल तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश से तीन-तीन, कर्नाटक, उत्तराखंड और महाराष्ट्र से दो-दो, आंध्रप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ एवं हरियाणा से एक-एक यात्री शामिल है। दल के लाइजनिंग ऑफीसर संजय कुमार और वैंकटेश लोकनाथन हैं और दोनों ही विदेश मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली में तैनात हैं।
विज्ञापन


यात्रा दल में सबसे कम उम्र की 18 वर्षीय गुजरात निवासी कृष्णा चिरागोन गोस्वामी अपने भाई निशागोन गोस्वामी के साथ पहली बार यात्रा पर जा रही हैं। दल में उत्तराखंड के दन्या निवासी प्रभाकर जोशी भी यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं और यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। छठे दल में कुमाऊं मंडल विकास निगम से यात्रा कोआर्डिनेटर संतोष सिंह बिष्ट हैं।

...............
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें