फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राष्ट्रीय कबड्डी में प्रदेश की कमान संभालेंगे मनीष

Wed, 26 Nov 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मनीष गढि़या
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के कपकोट निवासी कबड्डी खिलाड़ी मनीष गढि़या अंडर-16 आयु वर्ग की राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। हरियाणा में 27 से 30 जून तक होने वाली प्रतियोगिता में वह टीम की कमान संभालते हुए भी नजर आएंगे। उनके टीम में चयन और कप्तानी मिलने पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे जिले के ही गौरव उपाध्याय मनीष के भी मार्गदर्शक हैं। उन्होंने बताया कि मनीष ने अपने खेल को स्तर में लगातार सुधार कर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश मेहता, सचिव गणेश धपोला ने मनीष को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें