फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मानिला स्थित गैस एजेंसी में आधी रात तोड़फोड़, सीसीटीवी और मैनेजर की कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के मानिला स्थित सल्ट इंडेन गैस एजेंसी में आधी रात को कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है। अज्ञात ने एजेंसी के मैनेजर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है। मैनेजर ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है पुलिस जांच में जुट गयी है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार की आधी रात को कुछ अज्ञात लोगों ने सल्ट इंडेन गैस एजेंसी के सभी सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर सरकारी संपति को भारी नुकसान पहुंचाया है। मैनेजर प्रकाश शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों ने सड़क किनारे खड़ी उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर सभी शीशों को तोड़ दिया है। जिससे सरकारी संपत्ति के साथ-साथ उन्हें भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने घटना की जानकारी सल्ट पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
मैनेजर शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी और 10 माह की एक छोटी बच्ची के साथ वहां रहते हैं। घटना के बाद से वह और उनका परिवार डरा हुआ है। उन्होंने पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें