फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चितई मंदिर आया पर्यटक जंगल में भटका, पुलिस और एसडीआरएफ ने सकुशल बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चितई मंदिर में दर्शन करने आए महाराष्ट्र के एक पर्यटक के जंगल में भटक जाने से देर रात अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जय प्रदीप सुनार अपने चार साथियों के साथ अल्मोड़ा घूमने आया था। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे वह चितई क्षेत्र स्थित एक होटल से बिना बताए बाहर निकल गया और जंगल की ओर चला गया। इस दौरान वह लगभग छह किलोमीटर तक जंगल में भटकता रहा।काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके साथियों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को धारानौला क्षेत्र से घायल अवस्था में बरामद किया गया। मौके पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में सुरक्षित उसके साथियों को सौंप दिया गया।
युवक ने बताया कि घर की याद आने पर वह होटल से बाहर निकल गया था। जंगल में जंगली जानवरों को देखकर वह घबरा गया और भागते समय गिरने से घायल हो गया। सर्च अभियान में पंकज डंगवाल, हरीश पांडे, कमल कुमार, पंकज, अमित टम्टा, लोकेश और पवन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें