फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलदीप विद्या मंदिर को तीन साल से नहीं मिला अनुदान

Wed, 24 Oct 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मंगलदीप संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिव्यांग व असहाय लोगों की सेवा के लिए समर्पित मंगलदीप विद्या मंदिर को पिछले तीन साल केंद्र सरकार से अनुदान नहीं मिल पाया है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने समाज कल्याण अधिकारी को स्कूल में जाकर अभिलेखों का परीक्षण करने और पत्राचार संबंधी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फिजियोथेरेपिस्ट को सप्ताह में दो दिन मंगलदीप विद्या मंदिर जाकर बच्चों स्वास्थ्य परीक्षण करने को निर्देशित किया है। 
विज्ञापन

 शिविर कार्यालय में मंगलदीप संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित को 25 अक्तूबर को मंगलदीप संस्था का व्यापक निरीक्षण करने और योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने उद्योग केंद्र के महा प्रबंधक को हंस हिमाद्री संस्था मटेला डीनापानी के प्रतिनिधियों के साथ मंगलदीप विद्या मंदिर जाकर बच्चों द्वारा तैयार किए गए ऊनी सामान आदि को आकर्षक बनाए जाने के लिए प्रेरित करने के साथ ठोस कार्य योजना बनाने को भी कहा। सीएमओ को 22 नवंबर को बेस अस्पताल में मनोवैज्ञानिक डाक्टरों समेत विशेषज्ञ डॉक्टरों का शिविर लगाकर मंगलदीप विद्या मंदिर के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
 डीएम ने बताया कि मंगलदीप संस्था के विद्यालय के लिए पूर्व में जिस भूमि का चयन कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालय को हर संभव सहयोग देने के भी निर्देश दिए। मंगलदीप संस्था के प्रतिनिधि रंजन जोशी ने भी विचार रखे। बैठक में मनोरमा जोशी, हेम चंद्र जोशी, बीएस मनकोटी, प्रधानाचार्य भारती पांडे ने भी विद्या मंदिर की समस्याएं बताई। बैठक में जीएम उद्योग केंद्र डॉ. दीपक मुरारी, समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन सिंह कफोला, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी, डीईओ बेसिक राय साहब यादव, डा. विद्या कर्नाटक आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें