फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए नहीं बन सका ट्रंचिंग ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। एनजीटी के निर्देशों के बावजूद भी अल्मोड़ा शहर के कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बन सका है। शहर से कूड़ा एकत्रित कर पिथौरागढ़ मार्ग में मृग विहार से कुछ दूरी पर सड़क किनारे डाला जा रहा है। इसी के समीप पालिका परिषद ने ट्रचिंग ग्राउंड के लिए भूमि भी चयनित की है, लेकिन वर्षों बाद भी वन भूमि की स्वीकृति न मिल पाना ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण में रोड़ा बना हुआ है। नगरवासी लंबे समय से ट्रचिंग ग्राउंड बनाने की मांग उठा रहे हैं। पिछले निकाय चुनाव में भी ट्रचिंग ग्राउंड का मुद्दा उठा था। इस चुनाव में भी ट्रचिंग ग्राउंड प्रत्याशियों के लिए प्रमुख चुनावी मुद्दा बनेगा।

नगर की सफाई व्यवस्था पालिका परिषद के अधीन है। शहर के मोहल्लों से पालिका परिषद कूड़ा इकट्ठा कर वाहनों के जरिए शहर से बाहर पहुंचती है। पालिका परिषद द्वारा पिथौरागढ़ मार्ग में शहर से करीब पांच किमी दूर मृग विहार से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। शहर से प्रतिदिन करीब सात से आठ टन कूड़ा निकलता है। जिसे पालिका परिषद वाहनों के जरिये निर्धारित जगह पर डालती है। इस स्थान से लगी 0.9 हेक्टेयर भूमि को पालिका परिषद ने ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए प्रस्तावित किया है। पर सालों बाद भी वन भूमि की स्वीकृति नहीं मिलने से पालिका परिषद ट्रचिंग ग्राउंड का निर्माण नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पालिका परिषद ने सड़क की तरफ से करीब आठ फिट ऊंची दीवार और गेट बना रखा है। पर खुले में कूड़ा डालने, कूड़े का निस्तारण नहीं होने से कूड़ा से उठने वाली दुर्गंध से स्थानीय लोगों और राहगीरों, यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें