अल्मोड़ा। हवालबाग में जन्माष्टमी महोत्सव पर पेंटिंग, क्विज, कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मानस मेहरा प्रथम, प्रांशी नेगी द्वितीय, सीनियर वर्ग में दिव्यांशा साह प्रथम और नवनीत नेगी ने द्वितीय स्थान पाया।
कुर्सी दौड़ के जूनियर वर्ग में श्लोक नेगी और सीनियर वर्ग में काव्या ने बाजी मारी। क्विज में भूमिता और दिव्यानी की टीम ने पहला, मयंक और हर्षित की टीम ने दूसरा स्थान पाया। विजेताओं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां अमित साह, विनय तड़ागी, राहुल मुस्युनी, सूरज तड़ागी, रोहित नेगी, ललित तड़ागी, कुंदन तड़ागी, देवेंद्र बिष्ट, कैलाश साह, पंकज साह मौजूद रहे।