फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: झांकियों में दिखी श्रीकृष्ण की लीला

Mon, 18 Aug 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण की लीला की आकर्षक और भव्य झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


नगर के विभिन्न क्लबों और सामाजिक संगठनों की ओर से श्रीकृष्ण की झांकियां निकाली गईं। इनमें बाल कृष्ण के माखन चोरी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रासलीला और महाभारत प्रसंगों पर आधारित झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
समिति के संयोजक अगस्त लाल साह ने बताया कि शिव मंदिर समिति की ओर से इस बार आकर्षक झांकियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। सोमवार को दोपहर दो बजे से शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर लिटिल गणेशा क्लब, माखन चोर क्लब, जय बजरंगबली क्लब, जय हनुमान क्लब, मां नंदा देवी क्लब, जय महाकाल क्लब, पंचेश्वर महादेव क्लब, लिटिल कृष्णा क्लब, महादेव क्लब, नटखट क्लब, जय राधे क्लब, प्रकृति क्लब, शेरा क्लब, चेतना क्लब, जय दुर्गा क्लब, कर्ण क्लब आदि ने सहयोग किया।
कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर ताड़ीखेत नगर में भी झांकियां निकाली गईं। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने झांकियों का स्वागत किया। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां देखते ही भक्तजन हारे के सहारे की जय व राधे-राधे के जयकारे लगाते नजर आए।


भतरौंजखान में भी निकाली गई झांकियां

भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। हीरानंद आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुरू हुआ मेला रविवार को भव्य और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस मौके पर कृष्ण डोले और आकर्षक झांकियों के साथ डोला विसर्जन कार्यक्रम नौपलिया में संपन्न किया गया। मेले के अंतिम दिन राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, कृष्ण-सुदामा की झांकियां निकाली गईं जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। झांकियों के साथ महिला और पुरुष कीर्तन-भजन मंडलियों ने संगीतमय प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मेले में काशीपुर, मुरादाबाद, रामपुर, स्वार, रामनगर सहित कई अन्य स्थानों से व्यापारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें