फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वनाग्नि रोकथाम के लिए गांवों में गठित होंगी प्रबंधन समितियां

Wed, 11 Nov 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग 15 फरवरी से शुरू होने वाले फायर सीजन के लिए पहले ही तैयारियों में जुट गया है। कम बारिश की आशंका और आगामी विधानसभा चुनाव के चलते कर्मचारियों की संभावित कमी को देखते हुए विभाग नवंबर से ही वनाग्नि प्रबंधन अभियान शुरू करेगा। इसके तहत गांवों में वनाग्नि प्रबंधन समितियां गठित की जाएंगी।
विज्ञापन

वन पंचायतों और स्वयं सहायता समूहों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। खास बात यह है कि जंगलों से पिरूल एकत्र कर उससे ब्रिकेट और कोयला तैयार किया जाएगा। इससे वनाग्नि का खतरा कम करने के साथ ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। अल नीनो के प्रभाव से इस बार सर्दियों और आगामी फायर सीजन में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। इसे देखते हुए वन विभाग दीपावली और भाई दूज के अवकाश के बाद नवंबर मध्य तक तैयारियां शुरू करेगा।
शासन के निर्देशों के अनुसार ग्राम स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियां अपने क्षेत्रों में जंगलों को आग से बचाने और वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए काम करेंगी। विभाग स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पिरूल एकत्र करने और उससे ब्रिकेट व कोयला तैयार करने की योजना पर भी काम करेगा। इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने में मदद मिलेगी। वनाग्नि प्रबंधन में बेहतर काम करने वाली ग्राम समितियों को विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके तहत शीर्ष 10 प्रतिशत समितियों को 30 हजार रुपये, अगले 40 प्रतिशत को 22,500 रुपये और शेष समितियों को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वनाग्नि से निपटने के लिए उपकरण पर्याप्त
वन विभाग के मुताबिक फायर सीजन के लिए फायर बीटर, फायर रैक, ब्लोअर, जैकेट, ग्लव्स, जूते, फर्स्ट एड, बर्न एड किट, वायरलेस सिस्टम सहित सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं। इसके साथ ही भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने को अन्य आवश्यक सामग्री का प्रस्ताव भी मुख्यालय को भेजा गया है। फायर वाचरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी उपकरण की मांग की गई है।
कोट
इस फायर सीजन में कम बारिश की आशंका को देखते हुए वनाग्नि प्रबंधन की तैयारियां नवंबर मध्य से शुरू की जाएंगी। गांवों में समितियां गठित कर वन पंचायतों और स्वयं सहायता समूहों को अभियान से जोड़ेंगे।
विज्ञापन

- अभिमन्यु सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, अल्मोड़ा वन प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें