फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने को बेकरार खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में क्रिकेट की बारिकियां सीख रहे नन्हें खिलाड़ी हल्द्वानी में आयोजित अंडर 14 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्ले और गेंद से अपना हुनर दिखाने को बेकरार हैं। 13 नवंबर को होने वाली प्रतियोगिता के लिए एचएनबी स्टेडियम की 16 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

स्टेडियम की टीम की कमान दक्ष मेहरा को सौंपी गई है। खेल विभाग में तैनात क्रिकेट कोच कैलाश मेहरा ने बताया कि ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया। कहा कि चयनित टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एचएनबी स्टेडियम का प्रतिनिधित्व करेगी। उम्मीद जताई की सभी खिलाड़ी जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे। वहीं टीम का हिस्सा बनने से खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें