फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालबाग के नज्यूला में बनाएं हवाई अड्डा

Thu, 27 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
होटल  एसोसिएशन ने क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है। एसोसिएशन ने हवालबाग ब्लाक के अंतर्गत नज्यूला में हवाई अड्डे का निर्माण करने, अल्मोड़ा के लिए पिंडर से पेयजल योजना निर्माण करने समेत कई विकास योजनाएं बनाने पर जोर दिया है।


वक्ताओं ने कहा कि हवालबाग ब्लाक के अंतर्गत नज्यूला में ग्रामीणों की करीब एक हजार एकड़ समतल भूमि बंजर पड़ी है। जिसकी लंबाई करीब एक किमी है। एसोसिएशन के महासचिव हरीश जोशी ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण इस भूमि को हवाई अड्डे के लिए देने पर सहमति जता चुके हैं। यहां पर हवाई अड्डे का निर्माण होने से अल्मोड़ा, रानीखेत, कौसानी आदि क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल किल्लत को देखते हुए पिंडारी से नई पेयजल योजना बनाने की जरूरत है। बैठक में कसारदेवी में ईको पार्क का निर्माण करने, क्वारब से भवाली और भवाली से भीमताल तक टनल निर्माण की मांग भी उठाई गई। तय हुआ कि इन मुद्दों को लेकर एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही केंद्रीय मंत्रियों और प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने जाएगा। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट और संचालन महासचिव हरीश जोशी ने किया। बैठक में बद्रीविशाल अग्रवाल, पूरन अधिकारी, अजय अग्रवाल, पूरन रायल, अरुण वर्मा, कुंदन सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें