फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आंतरिक सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए केंद्र’

Wed, 26 Apr 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में 25 जवानों के शहीद होने पर दुख जताते हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने केंद्र सरकार से देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन


उन्होंने नक्सली हमलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए केंद्र सरकार से आंतरिक सुरक्षा के लिए ठोस पहल करने की मांग की। इधर महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में नक्सली हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने नक्सली हमले की निंदा करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा में केंद्र सरकार  को विफल बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा को केरल में मारे गए स्वयं सेवकों की याद तो है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में पत्थर खाते और शहीद होते जवानों का ध्यान नहीं है। महिलाएं शराब के विरोध में जगह-जगह आंदोलित हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार महिलाओं की भावनाओं को तवज्जो नहीं दे रही है। सरकार अपनी कमजोरियों को छुपाने के लिए जातिवाद, धर्मवाद आदि का सहारा ले रही है। बैठक में प्रीति बिष्ट, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, किरन साह, लीला जोशी, रजनी टम्टा, राधा तिवारी, पूरन आर्या, भवानी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए नक्सलियों और माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, तारा जोशी, मनोज सनवाल, दिनेश पंत, हेम तिवारी, सरिता आर्या, पूरन बिष्ट, नरेंद्र बनौला, केवल सती, त्रिलोचन जोशी, अल्मोड़ा अरबन बैंक अध्यक्ष आनंद बगड़वाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश बिष्ट, शेखर पांडे, दिवान महरा, मोहन सिंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें