फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर नदियों में लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 15 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कई बटुकों के जनेऊ और बच्चों के मुंडन संस्कार  हुए। माघ महीने के पहले दिन कई स्थानों पर हुए भंडारों में लोगों ने  खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। सायं को घरों में घुघुते आदि पकवान बनाए।
विज्ञापन

संक्रांति  पर जागेश्वर के ब्रह्मकुंड, सरयू नदी में आरेश्वर, जटेश्वर, मानेश्वर आदि स्थानों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। लोगों ने नदियों में  डुबकी लगाई और मंदिरों में पूजा की। चितई स्थित गायत्री शक्ति पीठ और नगर  के थपलिया में गायत्री प्रज्ञा पीठ में कई बटुकों के जनेऊ और मुंडन संस्कार  हुए। केमू मंदिर के निकट ब्रह्मानंद सरस्वती की कुटिया, शै: भैरव आदि  मंदिरों में आयोजित भंडारे में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। शिव मंदिरों में भी पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ रही। मकर  संक्रांति पर्व पर आटे और गुड़ से घुघुते, शक्कर पारे आदि पकवान बनाए।  शनिवार सुबह घुघुते कौवों को खिलाए जाएंगे।   
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें