फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 15 May 2026 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर रानीखेत महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को महिला कांग्रेस ने केमू स्टेशन स्थित पेट्रोल पंप के समीप प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष रानीखेत गीता पवार के नेतृत्व में जुटीं महिलाओं ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की कीमतें बढ़ने से परिवारों के साथ छोटे कारोबारियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण लोगों का घर चलाना कठिन होता जा रहा है जबकि सरकार जनता की परेशानियों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने कहा कि भाजपा शासन में देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। चेतावनी दी गई कि यदि पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़े दाम वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी। वहां नगर अध्यक्ष नेहा मेहरा, नीलम धपोला, सभासद वीणा नेगी, कुसुमलता जोशी, हिमानी, शालिनी, कल्पना, उषा, हेमा पाठक आदि मौजूद थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें