फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तेज आंधी तूफान से कई दुकानों के बोर्ड गिरे, राहगीर बाल-बाल बचे

Fri, 15 May 2026 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में मौसम ने करवट ली। शाम के समय तेज आंधी तूफान से कई दुकानों के बोर्ड सड़क पर गिर गए। इससे सड़क पर चल रहे राहगीर बाल-बाल बचे। नगर क्षेत्र में जहां हल्की बारिश हुई वही ग्रामीण इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से खेतों में कटी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह मौसम साफ था। धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। अपराह्न बाद मौसम का मिजाज बदल गया। शाम के समय तेज आंधी तूफान आया। इस दौरान बिजली भी गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। जिले के बिरखम, जमाड सहित अन्य हिस्सों में बारिश होने से लोगों को गमी से निजात मिली। पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से मौसम खराब चल रहा है। बारिश से तापमान में भी उतार-चढ़ाव आ रहा है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ग्रामीण इलाकों में कई किसान गेहूं की फसल को काट चुके हैं। बारिश होने से कटी हुई फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों को मायूस होना पड़ा। मौसम के बदलते मिजाज से क्षेत्र में घूमने पहुंचे पर्यटकों को भी परेशानी हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट आने से जहां ठंड हो रही है। धूप खिलने पर तेज गर्मी पड़ रही है। इससे पर्यटकों को भी दिक्कते हो रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें