फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमदार पंच मारकर हल्द्वानी की पूनम रही विजेता

Sat, 01 Oct 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
मानिला कॉलेज में बाक्सिंग के विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय मानिला में हुई दो दिवसीय कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की पूनम बिष्ट विजेता, राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ की गायत्री उप विजेता रहीं।
विज्ञापन


फाइनल मैच के 51 किलो भार वर्ग में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की पूनम बिष्ट को विजेता घोषित किया गया। जबकि राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ की गायत्री उप विजेता  रहीं। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने कहा कि मानिला जैसे दूरस्थ क्षेत्र में स्थित कालेजों में बॉक्सिंग के आयोजन से छात्राओं में बॉक्सिंग के प्रति रुचि बढ़ेगी।

राज्य में बाक्सिंग के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार होंगे। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्राचार्य कमला जोशी ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए भी छात्राओं को बाक्सिंग सीखनी चाहिए। मुख्य अतिथि विधायक जीना, प्राचार्य डॉ. कमला जोशी ने संयुक्त रूप से विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


अजय सिंह, गौरव जोशी, रेफरी विनोद तिवारी, मनोज सिंह निर्णायक थे। प्रतियोगिता में आठ डिग्री कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग  लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह, पर्यवेक्षक पवन कुमार बख्शी, संयोजक योगेश चंद्र, अजय सिंह, गौरव जोशी, विनोद तिवारी, मनोज सिंह, डॉ. खीमकरण, डॉ. गीता पंत, भावना तिवारी, दीवान सिंह आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें