फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में लक्की, दीपा, अजय ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पंत। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संकुल संसाधन केंद्र पेटशाल में मैथ्स विजार्ड और अंग्रेजी स्पेल जीनियस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लक्की चम्याल, दीपा बिष्ट, अजय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग की मैथ विजार्ड प्रतियोगिता में लक्की चम्याल, आशा नौटियाल, ललित मोहन, स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में दीपा बिष्ट, आशा नौटियाल, लक्की चम्याल, जूनियर वर्ग में मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में अजय सिंह, मयंक डालकाोटी, रितिका कार्की, स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में अजय सिंह, अभिलाषा बोरा, अंजू मटियानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इससे पहले मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पंत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रतियोगिताएं बच्चों के विकास में भी सहायक होती हैं। संकुल समन्वयक अनीता गोस्वामी ने अधिक से अधिक बच्चों को प्रतियोगिताओं में भागीदारी कराने का आह्वान किया। इस मौके पर ममता सिराड़ी, नेहा, दीपिका नेगी, मुनब्बर फात्मा, लवंगता जोशी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें