फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योली, पाखुड़ा और पिलखा गांव में पहली बार पहुंचा रसोई गैस वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के ज्योली, पाखुड़ा और पिलखा गांव में पहली बार रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति हुई। ग्रामीणों ने रसोई गैस सिलिंडर भरवाए। रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति करवाने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही धर्म निरपेक्ष युवा मंच का आभार व्यक्त किया है
विज्ञापन

जुलाई में धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गांव चलो अभियान के तहत इन गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दस जुलाई को क्षेत्रवासियों के साथ समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा था। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कुमाऊं मंडल विकास निगम को इन गांवों में रसोई गैस सिलिंडर का वाहन भेजने को लेकर कार्रवाई करने को कहा था। इन गांवों में बुधवार को सिलिंडर लेकर वाहन पहुंचा।
पाखुड़ा निवासी पवन मुस्युनी ने बताया कि अब तक ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय समेत अल्मोड़ा और कौसानी मार्ग पर जाकर सिलिंडर रिफिल कराते थे। राज्य बनने के बाद पहली बार बुधवार को रसोई गैस का वाहन पहुंचा। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला और पदादिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

साथ ही डीएम और एसडीएम का आभार जताया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ज्योली रेखा देवी, प्रधान पिलखा किरन पिख्वाल, विरेंद्र पिलख्वाल, भूपाल राम, विनोद मुस्यूनी, जयपाल मुस्यूनी, हरीश मुस्यूनी, प्रमोद मुस्यूनी, सुंदर लटवाल, राजू लटवाल, प्रहलाद सिंह, देव सिंह, गोविंद सिंह, जीवन सिंह, संतोष कुमार, पंकज बिष्ट, मोहन बिष्ट, पूर्व प्रधान ज्योली भूपाल राम, महेंद्र मुस्यूनीवआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें