फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजखाली में राजस्व पुलिस की निगरानी में बंटे रसोई गैस के सिलिंडर

विज्ञापन
मजखाली में राजस्व पुलिस की निगरानी में बंटते रसोई गैस के सिलिंडर। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन के चलते अब ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडर के उपभोक्ताओं को राहत पहुंचने लगी है। रानीखेत गैस एजेंसी की तरफ से तमाम स्थानों पर घर-घर जाकर सिलिंडर बांटे जा रहे हैं। सिलिंडर लेते वक्त उपभोक्ताओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए वहां राजस्व पुलिस को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गैस एजेंसी की तरफ से मजखाली, सरना गार्डन, गुलजार मंजिल सहित तमाम स्थानों पर सिलिंडर वितरित किए गए। जरूरतमंद उपभोक्ताओं को इससे काफी लाभ भी मिला। मजखाली क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडरों का वाहन पहुंचते ही वहां भारी संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए।
सोशल डिस्टेंसिंग के लिए राजस्व पुलिस के लोगों को वहां तैनात करना पड़ा। इसके बाद गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया। इसके अलावा दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रसोई गैस की होल डिलीवरी का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें