बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में रामलीला मंचन जारी है। 9वें दिन की लीला में बाली वध और हनुमान के अशोक वाटिका उजाड़ने तक का मंचन किया गया। देर रात तक दर्शकों ने लीला का जमकर आनंद लिया।
मंगलवार रात रामलीला की शुरूआत राम और लक्ष्मण के सीता की खोज में जाने से हुई। राम और हनुमान की भेंट, राम-सुग्रीव की भेंट, सुग्रीव-राम संवाद, राम-बाली युद्ध, बाली वध, सुग्रीव का राज्याभिषेक, वानरों की सीता की खोज में जाना, हनुमान का लंका में प्रवेश, विभीषण-हनुमान संवाद, हनुमान का अशोक वाटिका को नष्ट करने, अक्षय कुमार वध तक का मंचन किया गया।
अंजू दफौटी ने राम, दीया भंडारी ने सीता, गीतांजल साह ने लक्ष्मण, मनोज कुमार ने मंदोदरी, गुलशन कक्कड़ ने रावण, हेमराज भरड़ा ने विभीषण और कौशल उपाध्याय ने हनुमान की भूमिका में शानदार अभिनय कर दर्शकों का मन मोहा।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष दीप लाल साह, नवीन साह, पंकज पांडेय, उमेश साह, आशीष साह, मनोज पांडेय, नीरज उपाध्याय, पूरन पालनी आदि मौजूद रहे।