बागेश्वर। रेडक्रॉस समिति ने आवासीय पद्धति विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं के साथ नवमी का पर्व मनाया। सदस्यों ने कन्या पूजन कर उन्हें स्वादिष्ट पकवान परोसे। उन्हें आकर्षक उपहार भी प्रदान किए।
समिति के सदस्य हर साल शारदीय नवरात्र के व्रत का उद्यापन आवासीय पद्धति बालिका स्कूल में ही करते हैं। इस साल भी चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण के नेतृत्व में सभी व्रतियों ने विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ पर्व मनाया। हाथ-पैर धुलाकर उनकी पूजा की।
वहां स्वादिष्ट पकवान बनाकर उन्हें भोजन कराया। बालिकाओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनसे आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मोहिनी पांडेय, राजेश्वरी कार्की, आलोक पांडेय, उमेश जोशी, दीपक पाठक, जगदीश उपाध्याय, कन्हैया वर्मा, मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, वेद प्रकाश पांडेय, आरपी कांडपाल, आतिर तिवारी आदि मौजूद रहे।