फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रहालय परिसर में गंदगी देख डीएम नाराज

Mon, 15 Jan 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में राजकीय संग्रहालय का निरीक्षण करती डीएम इवा आशीष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिलाधिकारी ईवा आशीष ने राजकीय संग्रहालय का औचक निरीक्षण किया। संग्रहालय परिसर में गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताई। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि धनराशि की आवश्यकता है तो प्रस्ताव संस्कृति निदेशालय को भेजें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संग्रहालय में जो भी मूर्तियां, वाद्य यंत्र सहित प्राचीन कलाकृतियां हैं उन्हें शीशे के शोपीस में रखें। संग्रहालय में रखी मूर्तियों, चित्र, कलाकृति सहित अन्य अभिलेखों के बारे में विस्तृत जानकारी हो, ताकि देखने आने वाले लोगों को सही जानकारी मिले। संग्रहालय के मुख्य साइन बोर्ड को नया बनाने, दीवारों की मरम्मत करने के निर्देश प्रभारी राजकीय संग्रहालय को दिए।

परिसर में रखी पुरानी नाव के साथ ही उसके आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। परिसर में बिछी चटाई को बदलने, बिजली लाइन, आगंतुक रजिस्टर को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टोर में रखी प्राचीन मूतिर्यों को देखा और उन्हें व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपलब्ध बजट की जानकारी ली और प्रमुख कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा। संग्रहालय प्रभारी को निर्देश दिए कि परिसर में गंदगी फैलाने और थूकने वालों के खिलाफ चालान की कर्रवाई करें। जिला पर्यटन अधिकारी से समन्वय बनाकर संग्रहालय का सुंदरीकरण करें। उन्होंने कहा कि निर्देशों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो गंभीरता से लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी राजकीय संग्रहालय ज्ञान तिवारी, जगदीश चंद्र भट्ट, रवि बिष्ट, शिवराज सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें