फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकेश कल करेंगे पीएम मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा

Sun, 27 Jan 2019 11:19 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
लोकेश सिंह पवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल जाखनदेवी अल्मोड़ा के दसवीं के मेधावी छात्र लोकेश सिंह पवार का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए हुआ है। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड से चयनित दो छात्रों में लोकेश भी शामिल हैं, जबकि एमपी हिंदू इंटर कालेज रामनगर के बारहवीं के छात्र सौरभ बिष्ट का भी कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। 

विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंधक हर्षवर्धन चौधरी ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 29 जनवरी को ताल कटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में होगा। गत 15 जनवरी को इस कार्यक्रम के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से लोकेश सिंह पवार का चयन किया गया है। कार्यक्रम में भागीदारी के लिए लोकेश दिल्ली चले गए हैं। पनियाउडियार निवासी लोकेश की माता इंदु पवार यहां राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा में शिक्षिका हैं, जबकि पिता प्रमोद सिंह पवार नैनीताल में व्यवसाय चलाते हैं। 

लोकेश के चयन पर विद्यालय के प्रबंधक चौधरी के अलावा मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद, खंड शिक्षा अधिकारी पीएस जंगपांगी, उप खंड शिक्षा अधिकारी एससी आर्या, विद्यालय की प्रधानाचार्या सुरीना चौधरी समेत शिक्षक- शिक्षिकाएं और अभिभावकों ने प्रसन्नता जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें