अल्मोड़ा। सिविल जज सीनियर डिवीजन जिला विधिक सेवा विधिक प्राधिकरण शचि शर्मा ने बताया कि 13 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इसमें फौजदारी शमनीय मामले, एनआई एक्ट, वैवाहिक वाद, श्रम विवाद , मोटर दुर्घटना, धन वसूली वाद सहित कई अन्य वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।