फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर भेजे गए सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन के चलते शहर में रहने वाले और रोज ग्रामीण इलाकों में जाकर ड्यूटी करने वाले लोग परेशान हैं। वह चाहे बैंककर्मी हों, आवश्यक सेवा से जुड़े दूसरे विभागों के या पुलिस वाले। जिनके पास अपने संसाधन नहीं हैं वह वाहनों का संचालन न होने के कारण आने-जाने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

रानीखेत में दूसरे शहरों से पुलिस वाले ड्यूटी के लिए आ रहे हैं। इसी तरह आवश्यक सेवाओं से जुड़े कई लोगों के परिवार शहर में रहते हैं लेकिन ड्यूटी ग्रामीण इलाकों में भी रहती है। ऐसे सभी लोगों को विभाग की ओर से परिवहन की सुविधा नहीं होती। अपने संसाधन न होने पर लॉकडाउन से पहले वह सार्वजनिक परिवहन का सहारा लेते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस स्थिति में उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी से लिफ्ट लेकर जाने में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होता है, ड्यूटी न जाएं तो नाफरमानी होती है।
पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि अधिकतर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी उनके थाना क्षेत्रों में ही लगाई गई है कुछ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी अल्मोड़ा से रानीखेत लगाई जाती है और वह खुद के प्रबंधों से ही वहां जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस में बांटे जा रहे हैं वॉशेबल मास्क
रानीखेत/अल्मोड़ा। पुलिस विभाग में शुरू में सिंगल यूज मास्क बांटे गए जिन्हें दोबारा यूज में नहीं लाया जा सकता है जिससे उन्हें कुछ दिनों दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब धोने वाले मास्क बांटे जाने लगे हैं। पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि 3500 धोने वाले मास्क बांटने का काम शुरू हो गया है। इन मास्क को साबुन से धोने के बाद दोबारा यूज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों के लिए मास्क की कोई कमी नहीं है। जरूरत के मुताबिक मास्क दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें