फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ कार्यालय धौलछीना का बिजली कनेक्शन कटा

Mon, 28 Mar 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बिल अदा नहीं करने पर विद्युत विभाग ने भैंसियाछाना ब्लाक के धौलछीना स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का कनेक्शन काट दिया है। जबकि बिल अदा नहीं करने पर कार्यालय का ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी छह माह पूर्व से कटा हुआ है। इस कारण कार्यालय का काम बुरी तरह चमराने की आशंका है।

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पूरे ब्लाक की शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी होती है। ब्लाक के स्कूलों के सभी कार्य इसी कार्यालय से संचालित होते हैं, लेकिन शासन द्वारा समय पर बजट आवंटन नहीं किए जाने से बीईओ कार्यालयों में आवश्यक सुविधाएं चरमरा रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धौलछीना बिजली बिल का पिछले एक साल से करीब 22 हजार रुपये विद्युत विभाग को अदा नहीं कर पाया है। जिसके चलते विद्युत विभाग ने  खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का कनेक्शन काट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं करीब 15 हजार रुपये दूरसंचार विभाग का भी बकाया है। दूरसंचार विभाग बीईओ कार्यालय का ब्रॉडबैंड कनेक्शन छह माह पूर्व ही काट चुका है। यह धनराशि भी कार्यालय दूरसंचार विभाग में जमा नहीं कर सका है। इधर खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिंह बनकोटी ने बताया कि बिजली और ब्रॉडबैंड बिल के लिए बजट की मांग शासन से की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें