फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के आतंक ने ग्रामीणों की दिनचर्या की प्रभावित

विज्ञापन
For Display - फोटो : PTI
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तमाम कोशिशों के बावजूद तहसील के ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगों को तेंदुए के आतंक से निजात नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र के कफलना, शुतरगांव और रानीखेत के पांडेकोटा रानीटनौला में लोग तेंदुए की डर दहशत में हैं। यहां तेंदुआ अब तक एक दर्जन से अधिक मवेशियों को निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। इधर, सोमेश्वर वन रेंज के अधिकारियों ने शुतरगांव क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को वहां जल्दी पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि द्वाराहाट में दो दिन पूर्व तेंदुआ बीटीकेआईटी के एक गार्ड पर झपट पड़ा। हालांकि गार्ड द्वारा हल्ला करने पर वह भाग निकला। इधर कुंवाली के शुतरगांव और कफलना क्षेत्र में तेंदुआ एक दर्जन से अधिक मवेशियों को मार चुका है। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने गांव में तत्काल पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की की है। इधर पांडेकोटा क्षेत्र में भी तेंदुए ने खासा आतंक मचाया हुआ है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ ग्रामीणों के आम रास्ते में घूम रहा है, लोगों के मवेशियों को मार रहा है। प्रधान दीपा नेगी ने बताया कि एक दिन पूर्व ही तेंदुए ने नरेंद्र सिंह की गाय को मार दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें