फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय शिक्षा को 15 स्कूलों के 270 छात्रों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
बोनाफाइड स्कूल में परीक्षा देते विभिन्न स्कूलों के छात्र। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
आवासीय शिक्षा को 15 स्कूलों के 270 छात्रों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

चौखुटिया। (अल्मोड़ा)। आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली छात्रों को छठवीं से बारहवीं तक नि:शुल्क आवासीय शिक्षा के साथ ही उच्च शिक्षा के लिए विशेष सहयोग दिए जाने के उद्देश्य को लेकर संजीवनी संस्था रानीखेत व शिव नडार फाउंडेशन दिल्ली (हिंदुस्तान कंप्यूटर लिमिटेड) के संयुक्त तत्वावधान में विद्याज्ञान कार्यक्रम के तहत बोनाफाइड हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित परीक्षा में 15 स्कूलों के 270 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह ग्यारह बजे से एक बजे तक हुई। परीक्षा संयोजक संजीवनी के दिनेश घुघत्याल ने बताया कि परीक्षा संचालन में बोनाफाइड के दस शिक्षकों के अलावा विद्याज्ञान के छह शिक्षकों सहित संजीवनी की पूरी टीम जुटी थी। प्रश्रों का उत्तर देने के लिए ओएमआर सीट का उपयोग किया गया। परीक्षा विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन व सामान्य ज्ञान पर आधारित थी। उधर सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा केंद्र पर हुई परीक्षा में ग्यारह स्कूलों के 139 छात्रों ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

चौखुटिया के बोनाफाइड स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे विभिन्न स्कूलों के बच्चे।(फोटो 30 एएलएमसीएचके 01पी)
चौखुटिया के बोनाफाइड स्कूल में परीक्षा देते विभिन्न स्कूलों के बच्चे।(फोटो 30 एएलएमसीएचके 02पी)
चौखुटिया के बोनाफाइड स्कूल में परीक्षा देते विभिन्न स्कूलों के बच्चे।(फोटो 30 एएलएमसीएचके 03पी)
परीक्षा संपन्न कराने वाली टीम। (फोटो 30 एएलएमसीएचके 04पी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें