छह महीने बाद भी प्रस्ताव नहीं मिली मंजूरी
अल्मोड़ा। जिला पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण का प्रस्ताव फाइलों फाइलों से आगे नहीं बढ़ा है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए छह माह पूर्व एक करोड़ 64 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा था, इसे अब तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है।
चौघानपाटा स्थित जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रोजाना 200 से अधिक छात्र- छात्राएं पहुंचते हैं। वर्तमान में पुस्तकालय में 40 हजार से अधिक पुस्तकों को संरक्षित किया गया है। युवाओं को उम्मीद थी कि डिजिटल लाइब्रेरी के अस्तित्व में आने पर उन्हें आसानी से ऑनलाइन ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर्स आदि उपलब्ध होंगे। प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य संभव है।