फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 11 पद मंजूर तैनाती सिर्फ चार की ही

Wed, 16 Apr 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा मेडिकल काॅलेज के अधीन बेस अस्पताल में विशेषज्ञों का टोटा
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा हैं। यहां स्वीकृत 11 पदों के सापेक्ष केवल चार डॉक्टरों की ही तैनाती है। इनमें एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और दो असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। विशेषज्ञों के सात पद रिक्त हैं। समस्या तब गंभीर हो जाती है, जब इनमें से भी कोई अवकाश पर चले जाता है।
अस्पताल में महिला मरीजों का भारी दबाव है। जिले के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत गढ़वाल क्षेत्र से गर्भवती महिलाएं जांच, प्रसव और अन्य उपचार के लिए यहां पहुंचती हैं। विशेषज्ञों की कमी की वजह से कई बार गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:::: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की नियुक्ति प्रक्रिया शासन स्तर से चल रही है। इसकी कमी को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं।-डॉ. सीपी भैसोड़ा प्राचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें