पुस्तकालय में नहीं है पर्याप्त किताबें, पाठक परेशान
करीब एक करोड़ रुपये की लागत से पुस्तकालय भवन का पुनर्निर्माण होने से यहां पढ़ने आने वाले युवाओं को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद थी लेकिन युवाओं को कई किताबें पढ़ने के लिए नहीं मिल पा रहीं हैं, जिससे वह परेशान हैं। इस पुस्तकालय में पहले 70,000 से अधिक किताबें थीं लेकिन इनमें से 60,000 किताबें जीआईसी अल्मोड़ा और स्काउट-गाइड कार्यालय भवन में होने से पुस्तकालय में सिर्फ 10,000 पुस्तकें ही बची हैं। इस कारण युवाओं को पढ़ने के लिए पर्याप्त पुस्तकें नहीं मिल पा रहीं हैं। संवाद
जीआईसी में पढ़ाई के लिए कक्ष पड़ रहे कम
जीआईसी प्रबंधन ने कक्षाओं के संचालन के लिए कक्ष की कमी बताई है। इसलिए स्कूल प्रबंधन ने पुस्तकालय के संचालकों से कमरों में रखीं पुस्तकों को हटाने के लिए कई बार कहा लेकिन जगह की कमी बताकर उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। इस कारण पुस्तकों का कोई सुधलेवा नहीं है। संवाद
ये भी पढ़ें...Dehradun: रजिस्ट्रार ऑफिस में गड़बड़ी...वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी गिरफ्तार, पूछताछ के लिए गुप्त जगह ले गई पुलिस
किताबों की संख्या अधिक है जबकि उन्हें रखने के लिए पुस्तकालय में जगह की कमी है। योजना बना कर पुस्तकों को पुस्तकालय में जल्द लाने के प्रयास किए जाएंगे। तभी अधिकतम पाठकों को इन पुस्तकों का लाभ मिल सकेगा।
- अंबा दत्त बलोदी, सीईओ, अल्मोड़ा।