फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तोली गांव में गहराया पानी का संकट, हैंडपंप बना सहारा

Wed, 01 Mar 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मी के साथ ही जिले में जल संकट गहराने लगा है। धौलादेवी के तोली गांव में एक सप्ताह से जल आपूर्ति ठप है जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यहां की 400 से अधिक की आबादी हैंडपंप पर निर्भर है।
विज्ञापन

धौलादेवी के तोली गांव में सड़क निर्माण के कारण एक सप्ताह पूर्व पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे अब तक ठीक नहीं किया जा सका है। ऐसे में ग्रामीणों को करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित हैैंडपंप से अपनी जरूरत का पानी जुटाना पड़ रहा है। इधर शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग पेयजल लाइन को ठीक करने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

गधोली में एक साल बाद भी घरों तक नल से नहीं पहुंच सका जल
अल्मोड़ा। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल लाइन न बिछाए जाने से नाराज गधोली के ग्रामीणों ने जल निगम के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रधान अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पूर्व जल जीवन मिशन के तहत पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था लेकिन आज तक लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। परेशान ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोतों से अपनी प्यास बुझाने को मजबूर होना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल लाइन नहीं बिछाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बोले ग्रामीण
एक सप्ताह पूर्व पेयजल लाइन क्षितग्रस्त हो गई थी जिसे अब तक ठीक नहीं किया जा सका है। इस लापरवाही के चलते नलों में पानी नहीं आ रहा है और हम हैंडपंपों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। - खीमानंद।

हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे हो रहे हैं लेकिन हमारे नल सूखे हैं। लंबे समय से गांव में पेयजल किल्लत बनी हुई है लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। - गौतम जोशी।

कई बार पेयजल लाइन ठीक करने की मांग के बाद भी हमारी नहीं सुनी जा रही है। हम किसी तरह हैंडपंप से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। लंबे समय बाद पेयजल लाइन ठीक न होना लापरवाही है। - अमित पांडे।

हैंडपंप नहीं होता हमें पीने का पानी भी नसीब नहीं होता। एक सप्ताह से अधिक समय से नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी है। बावजूद इसके जल जीवन मिशन योजना का संचालन हो रहा है। - चंद्रशेखर जोशी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी नहीं है। जल्द टीम को मौके पर भेजकर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाएगी। - संजीव वर्मा, ईई, जल निगम, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें