फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा के मुक्केबाजों ने जीते छह स्वर्ण

Wed, 01 Mar 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। टिहरी गढ़वाल में 24 से 28 फरवरी तक आयोजित प्रांतीय बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में अल्मोड़ा जिले के बाॅक्सरों का शानदार प्रदर्शन रहा। कुमाऊं के मुक्केबाजों ने जानदार पंचों के माध्यम से छह स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

80 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा के गौरव सिंह, 75 किलो भार वर्ग में चौखुटिया की भावना मेहरा, 71 किलो भार वर्ग में रानीखेत के जितेंद्र सिंह, 51 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा की हिमानी पंत, 63.5 से 67 किलो भार वर्ग में दन्या के राहुल सिंह, 57 किलो वर्ग में हल्द्वानी के संजय कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। 86 किलो भार वर्ग में चौखुटिया के मनमोहन सिंह नेगी, 75 किलो भार वर्ग में रानीखेत के हर्षित नेगी, 54 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा के पवन कुमार, 48 किलो में अल्मोड़ा की निशिता बिष्ट ने कांस्य पदक जीता। इन खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय कोच जीवन प्रकाश को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें