फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ पकड़ने को नरसिंहबाड़ी में लगाया पिंजरा

Mon, 18 Jan 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के मोहल्लों में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। दो दिन पूर्व तेंदुए ने सुबह के समय नरसिंहबाड़ी में पानी के टैंक के पास जल संस्थान के चौकीदार पर झपटने का प्रयास किया। संयोग से चौकीदार बाल बाल बच गया। मोहल्लों में तेंदुए के दिखाई देने से शहरवासी दहशत में हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए सोमवार सायं के समय नरसिंहबाड़ी में पानी के टैंक के पास पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

तेंदुआ नगर के दुगालखोला, नरसिहंबाड़ी, खजांची मोहल्ला आदि क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। नरसिंहबाड़ी में तीन दिन से तेंदुए के दिखाई देने से लोगों में दहशत व्याप्त है। गत शनिवार की सुबह तेंदुआ नरसिंहबाड़ी में पानी के टैंक के पास प्रात: सात बजे जल संस्थान कर्मी के ऊपर झपट पड़ा था। संयोग से वह बाल बाल बच गया। वहीं कुछ दिन पूर्व खजांची मोहल्ले, सेलाखोला के तेंदुआ रात्रि में कुत्तों को उठा ले गया था। शहर की घनी आबादी के बीच तेंदुए के दिखाई देने से लोगों में दहशत व्याप्त है। उधर दुगालखोला क्षेत्र में भी तेंदुए से दहशत है। लोग वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग कर रहे थे। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि सोमवार शाम नरसिंहबाड़ी में पानी के टैंक के पास पिंजरा लगा दिया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरी भी बांधी गई है और घासफूंस से पिंजरे को ढक दिया गया है।
विज्ञापन


फोटो- 18एएलएम11पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें