फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध देकर लौट रहे वृद्ध पर तेंदुए का हमला

Tue, 24 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
डाक्टर से इलाज कराता घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूनागिरि क्षेत्र में तेंदुए का जबरदस्त आतंक चल रहा है। तड़के दुधोली दुग्ध केंद्र से दूध देकर लौट रहे 72 वर्षीय वृद्ध पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला बोल दिया। हो हल्ले से ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ वृद्ध को घायल कर वहां से भाग गया। वृद्ध के दोनों हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


उनका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार टोडरा गांव निवासी 72 वर्षीय वृद्ध देवपुरी नाथ गोस्वामी रोज की तरह दूध देने तड़के छह बजे दुधोली दुग्ध केंद्र में दूध देने पहुंचे। साढ़े छह बजे दूध देकर जब देवपुरी घर की तरफ वापस जा रहे थे, तो नाले के पास झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। देवपुरी ने हो हल्ला मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के आने तक तेेंदुआ देवपुरी के  दोनों हाथों, घुटनों को बुरी तरह से जख्मी कर चुका था।

ग्रामीणों की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इधर दुग्ध संघ सचिव आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए ने लंबे समय से आतंक मचाया है, लेकिन वन विभाग ने आज तक यहां पिंजरा नहीं लगाया है, जबकि इस क्षेत्र से दूध देने के लिए बच्चे भी आते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र तेंदुआ नहीं पकड़ा गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें