फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीधारा में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Mon, 19 Jan 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में तेंदुए की दहशत बढ़ गई है। रानीधारा नौले के पास सुबह तेंदुए की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद हो गई। इसकी भनक लोगों को लगी तो वह दहशत के मारे घरों में दुबके रहे। सूचना पर वनकर्मियों ने मौके पर गश्त की।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास एक तेंदुआ रानीधारा नौले से पास से आवाजाही कर रहा था। यह घटना पास के एक सीसीटीवी में कैद हो गई। घनी आबादी वाले क्षेत्र में सुबह के समय तेंदुआ दिखाई देने से लोग दहशत में आए गए। कई लोग सुबह के समय नौले से पानी लेने जाते हैं इस कारण उन्हें भी तेंदुए से जान का खतरा बना हुआ है। नगर के अलावा जिले के कई क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत है। इस कारण लोगों का शाम को घरों से बाहर निकलना मुश्किल होते जा रहा है। इधर, हवालबाग के वनक्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया। गश्त की जा रही है।

वन विभाग ने बदले पिंजरे और ट्रैप कैमरे



बागेश्वर। मनकोट और छाती क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में तेंदुए की लगातार धमक से ग्रामीणों में दहशत है। रविवार को छाती गांव में आंगन में खेल रहे बच्चों के बीच से बकरी उठा ले जाने की घटना के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने क्षेत्र में पूर्व में लगाए गए पिंजरों और ट्रैप कैमरों के स्थान बदल दिए हैं ताकि वन्यजीव को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन




दिनदहाड़े रिहायशी इलाकों में वन्यजीव की मौजूदगी से मनकोट और छाती क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय निवासी प्रमोद पांडेय, हेम पांडेय और महेश चौबे सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि आंगन तक तेंदुए के पहुंचने से अब बच्चों का घर से बाहर निकालना दूभर हो गया है। बीते सात जनवरी को इसी क्षेत्र में सात जनवरी को एक महिला की वन्यजीव के हमले में मौत भी हो चुकी है। विभाग ने छाती और मनकोट क्षेत्र में तेंदुए की हलचल की सूचना के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर तैनात कर दिया है। वन्यजीव की गतिविधियों को देखते हुए पिंजरों और ट्रैप कैमरों की लोकेशन में परिवर्तन किया गया है। ग्रामीणों को बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
गोशाला में धमका भालू, गांव में दहशत

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरी तल्ली की एक गोशाला में शाम को भालू घुस गया। इस दौरान वहां पशुओं को चारा डालने गए पशुपालक की जान बाल-बाल बची। लोगों के शोर मचाने पर भालू वहां से भागा। सोमवार की शाम को पोखरी तल्ली निवासी महेश सिंह खाना खाने के बाद घर के पास ही स्थित गोशाला में पशुओं को चारा डालने गए थे। इस दौरान गोशाला के पास भालू दिखाई देने से उनके होश उड़ गए। उनके चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों की भीड़ देखकर भालू वहां से जंगल की तरफ भाग निकला। प्रधान भावना देवी ने ग्रामीणों से रात के समय घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें